The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कचरे को लेकर अक्रोशित लोगों ने माहापौर और अधिकारियों को बनाया बंधक

Spread the love

कोरबा। कोरबा नगर निगम के एक बस्ती के लोगों ने कचरे को लेकर जमकर विरोध जताया है। अक्रोशित लोगों ने माहापौर और अधिकारियों को बंधक बना लिया। जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा लंबे समय से कचरे को हटाने के लिए गुहार लगा रहे थे। नगर निगम से आश्वासन मिलने के बाद भी निगम प्रशासन ने मुहल्ले में कचरा डंप करना बंद नहीं किया है। कचरे के दुर्गंध से बेहद परेशान थे।
वहीं आज निरीक्षण पर पहुंचे महापौर और अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस बीच उन्हें बंधक बना लिया। गेट पर ताला लगाकर सेंटर को बंद कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। खबर मिलते ही पुलिस और अन्य अफसरों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीते 15 दिनों से लोग रहवासी कचरे से परेशान है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor