The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कत्ल खाना ले जा रहे पशुओं को धर्मसेना के सैनिकों ने पकड़ा,5 गोवंश तस्करों के खिलाफ जुर्म दर्ज,मुख्य सरगना फरार

Spread the love

कुरूद। रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मर्रा गौठान से गाय बैल बछडा़ को कत्ल खाना ले जाते वक्त धर्म सेना के गौ रक्षकों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। इस मामले में भखारा पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4 6 10 11 कार्यवाही कर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया मुख्य सरगना फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस संबंध है शुक्रवार शाम भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि बीती रात्रि धर्म सेना के सैनिकों ने पुलिस को सूचना दी कि गाय बैल बछड़े की पैदल तस्करी की जा रही है। धर्म सेना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पशुओं को रस्सी से बांधकर डंडे से मारते पीटते घसीटते जबरन जंगल की ओर वाहन में भरने पैदल ले जा रहे 42 पशुओं को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और आरोपियों को पकड़ कर थाना लाकर धर्म सेना के जिला संयोजक रिंकू सेन पिता खूब लाल सेन ग्राम सरसों पूरी थाना अर्जुनी की शिकायत पर गौ तस्करी करने वाले योगेश्वर कोसरे भखारा, बुधारु यादव भखारा, सुरेश डेहरिया भखारा, कुमार साहू भखारा,चंद्रप्रकाश सोनवानी उर्फ बिल्लू भखारा, उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे बताया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में की गई है मुख्य सरगना चंद्रप्रकाश उर्फ बिल्लू सोनवानी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor