Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन एक सितंबर से

Spread the love

कोरबा । एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत कोरबा ग्रामीण के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। कोरबा ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 12 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन एक सितंबर से आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2021 निर्धारित की गई है। कोरबा ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के छह पदों और सहायिका के छह रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण ने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी कोरबा ग्रामीण में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। आवेदिकाएं अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण-पंजीकृत डाक के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों, परियोजना कार्यालय कोरबा ग्रामीण एवं जनपद पंचायत कोरबा के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor