The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का किया था प्रयास ,इलाज के दौरान पुजारी की मौत

Spread the love


राजस्थान। जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को आग लगाने वाले मंदिर के पुजारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुजारी गिर्राज शर्मा के गंभीर हालात में गुरुवार को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। पुलिस ने इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात मंदिर समिति के 4 सदस्य दिनेश चंद्र, मूलचंद मान, रामकिशन शर्मा और सांवरमल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिर्राज शर्मा द्वारा मंदिर समिति सदस्यों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या का कदम उठाने की घटना के बाद से शहर के पुजारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से मंदिर समिति से जुड़े दबंग लोग उन्हें काफी परेशान कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। 18 अगस्त की सुबह मंदिर के पुजारी गिर्राज शर्मा ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था जिसके बाद गुरुवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor