The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ब्रेकिंग न्यूज़ – बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डाला डाका, बैंक से 88 लाख रुपए लूटे

Spread the love


रायपुर/जमशेदपुर। डिमना चौक में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने डिमना रोड के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित बैंक ऑफ इंडिया में डाका डाला। बैंक खुलते ही चार हथियारबंद बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अंदर घुस गए। 20 मिनट में बैंक से 88 लाख रुपए लूटकर ले गए।
चोरों ने मैनेजर और कैशियर को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंच गए हैं। वारदात उस समय हुई, जब बैंक खुल रहा था। बदमाशों ने बैंक स्टाफ को सीबीआई अधिकारी बताकर कब्जे में ले लिया और चाबी लेकर सीधे कैश रूम में ले गए। वहीं दो बदमाश बैंक आने वाले ग्राहक और कर्मियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाने लगे। इस दौरान बदमाशों ने करीब 88 लाख रुपए बैंक से लूट लिये।पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने का निर्देश दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor