The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत शहर में पैदल मार्च कर संदिग्ध जगहों पर दी बस्तर पुलिस ने दबिश

Spread the love

जगदलपुर । मिशन सिक्योर सिटी और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जगदलपुर शहर में बस्तर पुलिस के द्वारा गुरुवार शाम की पैदल मार्च कर कॉम्बिंग गश्त कर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आकस्मिक दबिश दी गई। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार , थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू , थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर जगदलपुर मेन रोड, दलपत सागर , संजय बाजार, गंगामुंडा , इंदिरा स्टेडियम , नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि जगहों पर पुलिस के द्वारा शाम को दबिश दि एवं बाहर से आने वाले यात्रियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई साथ होटल लॉज आदि जगहों की भी चेकिंग की गई है।
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor