The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय का किया माल्यार्पण

Spread the love

धमतरी।भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता   क्रांतिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मजयंती पर भोथली मंडल के ग्राम पीपरछेड़ी के अटल चौक में बूथ स्तर पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया जिसमें दीनदयाल उपाध्याय के कार्यो और उनके किए सामाजिक कार्यो को लोगो के मध्यम रखा गया जिसमे मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय मूल्यों पर आधारित जीवनशैली के जरिए समाज, अर्थ ,राजनीति ,पर्यावरण तमाम क्षेत्रों के समस्याओं का समाधान परक का विकल्प परस्त किया ।आज विश्व जगत हर क्षेत्र में भारत से नेतृत्व की उम्मीद कर रहा है। इसके पीछे एकात्म मानववाद पर आधारित मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियां और कार्यशैली है।जिनसे प्रत्यक्ष रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रदप्ता दर्शन की अभिव्यक्ति होती हैं।इस कार्यक्रम में कार्यकरणी सदस्य रवि साहू ,सुभम साहू,जय कंवर ,इंद्रजीत कवर ,हरीश चेलवानी , मुरलीधर ध्रुव , सतानंद साहू , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नोहरसिंह, हेमलाल साहू, निलधज आदि उपस्थित रहे ।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor