The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर:लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Spread the love

दंतेवाड़ा। जिले में लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 2 माओवादियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ,डीआईजी विनय कुमार सिंह और एसपी सिद्धार्थ तिवारी के सामने तीनों ने हथियार डाले हैं। अफसरों ने तीनों माओवादियों का स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों माओवादी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं सरेंडर के बाद विकास का साथ देने की बात कही है। इनमें से डीएकेएमएस अध्यक्ष दशरथ उर्फ कोटलू माड़वी 29 वर्ष और केएबीएस अध्यक्ष मंगड़ू नुप्पो 27 वर्ष पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं मिलिशिया सदस्य मोटू कुहड़ामी 24 वर्ष मिलिशिया सदस्य ने भी सरेंडर किया है। सरेंडर करने के बाद इन तीनों माओवादी ने अफसरों से कहा कि नक्सली विकास के विरोधी हैं, लेकिन वे सरेंडर के बाद अपने इलाके में विकास चाहते हैं। ताकि ग्रामीणों को स्कूल, आश्रम, अस्पताल, सड़क जैसी मूलभूत सुविधा मिल पाए। सरेंडर माओवादियों ने कहा कि वे अब विकास का साथ देंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *