Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का किया वर्चुअल लोकार्पण

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी रायपुर से कार्यक्रम में जुड़े। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी,नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला पंचायत कांकेर अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, गोंडवाना समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस अवसर पर कांकेर में उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor