Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूजर चार्ज वसूलने के विरोध में भाजपा पार्षद दल ने मंत्री शिव डहरिया का बंगला घेरने निकले

Spread the love

रायपुर। नगर निगम के संपत्तिकर के साथ यूजर चार्ज वसूलने के विरोध में भाजपा पार्षद दल गुरुवार दोपहर नगरीय निकाय मंत्री डा.शिव डहरिया का सरकारी बंगले का घेराव करने तेलीबांधा तालाब के सामने एकत्र होकर नारेबाजी कर रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा रायपुर जिला पदाधिकारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई थी। इस बैठक में जनता से मनमाना यूजर चार्ज वसूलने का भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध करते हुए फैसला लिया कि जब तक निगम प्रशासन यूजर चार्ज वसूलना बंद नहीं करेगा, तब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पाषदों ने कहा कि पिछले दिनों नगरीय विकास मंंत्री डा.शिव डहरिया से मिलने के बाद यूजर चार्ज नहीं वसूलने का आश्वासन मिला था, उसके बाद भी निगम चार्ज वसूली कर रहा है। मंत्री का बंगला घेरने से रोकने के लिए भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor