The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जंगली भालू के हमले से 25 वर्षीय युवक बुरी तरह से घायल,इलाज जारी

Spread the love

बलरामपुर/रायपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के ललितपुर गांव में जंगली भालू के हमले में 25 वर्षीय युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। दरअसल, युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था कि उसी दरमियान जंगली भालू ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी ग्रामिणों ने वन कर्मियों को दे दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *