The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कार चोरी के 12 घंटो के अंदर ही बोधघाट पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा,कार भी बरामद

Spread the love

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 01 दिन पूर्व संतोषी वार्ड क्षेत्र से 01 आल्टो कार क्रमांक सीजी-17-केएल-6807 के चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना बोधघाट में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर चोर की तलाश कि जा रही थी इसी दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि चोरी हुई आल्टो कार धनपुॅजी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु धनपुॅजी कि ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कार चोरी के संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर संदेही द्वारा अपना नाम हितेश उर्फ गोलू सेठिया निवासी हाटकचोरा होना बताया गया जिसके पास 01 आल्टो कार मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त कार संतोषी वार्ड क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है एवं बेचने की नियत से उडीसा की ओर जाना बताया आरेापी हितेश सेठिया के द्वारा चोरी का अपराध करना पाये जाने पर उसके कब्जे से 01 आल्टो कार क्रमांक सीजी-17-केएल-6807 एवं 01 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। मामलें में अरोपी हितेश उर्फ गोलू सेठिया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा आल्टो कार की कीमत 2,00,000/-आंकी गई है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक -लालाजी सिन्हा
उनि0 – प्रमोद ठाकुर
प्र0आर0- त्रिपुरारी रॉय, उमेश चंदेल,
आरक्षक- अजय चंद्राकर, भीमसेन मंडावी

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *