The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ :तेज रफ्तार यात्री बस बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी ,तीन की मौत पांच घायल

Spread the love


पत्थलगांव/रायपुर। जशपुर से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों और बस के गेट पर खड़े एक यात्री की मौत हो गई है। दुर्घटना में 5 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की शाम पत्थलगांव से अंबिकापुर मार्ग में ग्राम गोढ़ीकला के पास हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर से अंबिकापुर को जाने वाली राजधानी ट्रेव्हल्स की बस शाम 4.30 बजे पत्थलगांव बस स्टैंड से अंबिकापुर निकली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद जर्जर होने की वजह से ड्राइवर बस को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर जा रहा था। बस ग्राम गोढ़ीकला में सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस की गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे बलराम लकड़ा (65 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को पत्थलगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बलराम की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 2 युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में सनकुमारी (30 वर्ष), सनियारो राउत (50 वर्ष), सूरज लकड़ा (6 वर्ष), सुनीता (30 वर्ष) और चंगे लाल (60 वर्ष) शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor