The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ / भिलाई से गरियाबंद डैम घूमकर वापस आते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत 6 घायल

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । भिलाई से गरियाबंद डैम घूमकर वापस आ रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों से भरी कार पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा बाकी लोग घायल हो गए ‌। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई शारदा पारा कैंट टू छावनी निवासी विश्वकर्मा शाह 22 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 15 अगस्त को कार क्रमांक सीजी 07 सीसी 27 21 में सवार होकर प्रार्थी एवं उसके अन्य 6 साथी भिलाई से गरियाबंद के चिंगारा पगार बांध घूमने गए थे। घूमकर सभी उक्त कार से वापस आ रहे थे, वाहन को कार मालिक आकाश चौधरी चला रहा था वापस आते समय गरियाबंद से भिलाई जाने के लिए निकले थे तभी अभनपुर भरेंगाभाठा रोड में उल्बा मोड के आगे पुल के पास शाम के करीब 6:00 बजे लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए वही नीरज बरनवाल की हालत गंभीर देखते हुए समुदायिक केंद्र से डॉक्टरों ने उसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया या उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279,304 ए, 337 अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *