The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग: तेंदुआ खाल की तस्करी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,दो नग तेंदुआ की खाल जब्त

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से वन्य जीव तेंदुआ की दो नग खाल भी बरामद किया गया है। जब्त की गई तेंदुआ खाल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 1 मार्च को रात्रि में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कांकेर नरहरपुर रोड में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं एवं वन्य प्राणी तेंदुए की खाल बिक्री हेतु रखे हैं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कांकेर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक मौके पर जाकर किया गया, दोनों संदिग्धों को दबिश देकर पकड़ा गया आरोपियों की तलाशी पर दोनों आरोपियों के संयुक्त आधिपत्य से वन्य प्राणी तेंदुआ का दो नग खाल बरामद किया गया आरोपियों से पूछताछ में दोनों आरोपी रैतु राम कोर्राम पिता महगू राम उम्र 27 वर्ष निवासी पुंगारपाल थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव व तेजू राम कश्यप पिता मंजिया राम कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी तुमड़ीवाल थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव ने वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल को ग्राम चेमा जिला कोंडागांव निवासी जयतु कोर्राम,एवं फूल राम से प्राप्त कर विक्रय हेतु ग्राहक की तलाश में कांकेर आना बताया। आरोपियों के कब्जे से बरामद वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल को मौके पर वन विभाग से भौतिक सत्यापन कराया जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कांकेर में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9,39,51,54 अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर, ग्राम चेमा जिला कोंडागांव निवासी जयतु कोर्राम,एवं फूल राम की संलिप्तता के संबंध में तथा वन्यजीव तेंदुआ का शिकार करने के संबंध में भी पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *