The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग(रायपुर)लापता युवक का शव रेत में दबा मिला,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। बलौदाबाजार से लापता युवक का शव सोमवार को महासमुंद में मिला है। शव को रेत में दफन किया गया था। ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भिजवा दिया है। मामला साकरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, साकरा के ग्राम चारभाटा और डुमर पाली के बीच कंतरा नाला है। ग्रामीण सोमवार को काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें नाले में रेत के नीचे कुछ दबा हुआ दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने रेत हटाई तो देखा कि एक युवक का शव था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में तस्वीर भेजी तो युवक की शिनाख्त बलौदाबाजार में राजा देवरी क्षेत्र के डुमर पाली गांव निासी बीसी केशन (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक 26 जनवरी से लापता था। वह घर से निकला, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *