The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बस ने हेड कॉन्स्टेबल को रौंदा, कई मीटर तक घिसटती रही बाइक, मौत

Spread the love

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर लुचकी घाट के पास सोमवार रात पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम लकड़ा को यात्री बस ने ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार राजधानी यात्री बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और वे कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे अंबिकापुर की ओर आ रही राजधानी बस ने बाइक सवार हेड कॉन्स्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की।
बताया गया कि श्रीराम लकड़ा अंबिकापुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे और गांधीनगर थाना परिसर के पीछे स्थित पुलिस क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार सुबह वे ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने से परिजनों ने समझा कि वे किसी सरकारी कार्य में व्यस्त होंगे। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक आरक्षक से हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार अस्पताल पहुंचा। उनका पैतृक निवास बतौली क्षेत्र में रायगढ़ मार्ग पर है। पुलिस के अनुसार, घटना का अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेड कॉन्स्टेबल बतौली की ओर जा रहे थे या वहां से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *