Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रशासन गांव की ओर अभियान 25 दिसंबर तक,सुशासन सप्ताह में होगा जनशिकायतों का समाधान

Spread the love

रायपुर। भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अनुरूप नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने और सेवा वितरण में सुधार लाने में भारत सरकार के द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ’सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ मनाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को पत्र लिखकर जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए विशेष शिविर और कार्यक्रम आयोजित करने की निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर मनाए मुख्य सचिव द्वारा लिखे गए पत्र में शिकायतों के समाधान और विशेष कार्यक्रमों के साथ-साथ 23 दिसम्बर को सुशासन के संबंध में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही भारत सरकार के पोर्टल के साथ-साथ सोशल मीडिया ट्विटर फेसबुक आदि सहित मल्टीमीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जन शिकायत निवारण एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा प्रगति और उपलब्धियों को अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor