The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्यसभा सांसद के सवालों पर छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों मचा हुआ है बवाल,शक्कर कारखाना के दफ्तर को किया गया सील

Spread the love

सूरजपुर/रायपुर। सरगुजा से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के सवालों पर छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। आदिवासी बच्चों और महिलाओं की मौत पर उठाया गया सवाल विस्फोटक साबित हुआ है। इस मसले पर राज्य सरकार भी तिलमिला उठी है। अब शक्कर कारखाने को लेकर उठाए गए सवाल के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। केरता स्थित माँ महामाया शक्कर कारखाने में सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज टीम ने संयुक्त छापेमार कार्रवाई की है। यहाँ कई ठेकेदारों और अधिकारियों पर जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। शक्कर कारखाना के दफ्तर को सील कर दिया गया है। सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज टीम जाँच कर रही है। सभी अधिकारियों के मोबाइल बंद कराए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor