The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम से लाखों की ठगी,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी कर फर्जी आवंटन पत्र थमा देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि 3 अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी संस्थान में कार्यरत तोरवा धान मंडी के पास रहने वाले एँड्रयू मेक्फार लैंड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सैदा के सुबीर कुमार से उसकी काम के दौरान पहचान हुई थी। जून 2021 में उसने बताया कि व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे अटल आवास दिला सकता है। एंड्रयू ने उसकी बातों में आकर उसे 1 लाख 30 हजार रुपये दे दिये। जब प्रार्थी को धोखा का अभास हुआ तो थाना में मामला दर्ज कराया।मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य की तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor