The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मृत पति के नाम से बैंक में ढाई लाख रुपये आने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से चांदी के कंगन व नगदी ठगी,बाइक सवार दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

बिलासपुर/रायपुर। आंख का इलाज कराकर अस्पताल से पैदल वापस आ रही एक बुर्जुग महिला ठगी की शिकार हो गई। बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने महिला के मृत पति के नाम पर बैंक में ढाई लाख रुपये आने का झांसा देकर चांदी का कंगन व नगदी रुपये लेकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुर देव मंदिर के पास देवांगन मोहल्ला तखतपुर निवासी सुरूज बाई देवांगन 70 वर्ष पति स्व्.पुलम देवांगन ने तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़िता शुक्रवार 20 मई को मितानिन के साथ अपनी आंख की इलाज कराने शासकीय अस्पताल तखतपुर गई थी। इलाज कराने के बाद पीड़िता अकेले पैदल वापस अपने घर आ रही थी तभी तहसील कार्यालय के पास थोड़ी देर सुस्ताने रुक गई,इस दौरान बाइक से दो अनजान व्यक्ति उसके पास आकर रुके और बताया कि उसके मृत पति के नाम से बैंक में ढाई लाख रुपये आये है, जिसे निकालने के लिए 7—8 हजार रुपये लगेंगे। बुर्जग महिला आरोपियों के झांसे में आ गई व अपने पास रखे 1500 रुपये दे दिया लेकिन आरोपियों ने और पैसा मांगा तब उसने अपना चांदी का कंगन निकालकर भी दे दिया।जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को रुपये दिलाने कुछ दूर बाइक पर बैठाकर ले गए और फिर एक जगह पर उतार कर जानकारी लेकर आते कहकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों के पता—साजी कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor