The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

छुरिया पुलिस ने लक्झरी कार का पीछा कर 12 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जब से नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कार्यभार संभाला है तब से पूरे जिले में विशेषकर सीमावर्ती थानों अवैध शराब की धरपकड़ में तेजी आई है। विगत दिनों डोंगरगढ़ के बाद आज छुरिया थाने में एक लक्झरी कार का पीछा कर छुरिया पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन व SDOP के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को 12 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जिसकी कीमत लगभग 78 हजार रुपए तथा एक कार कीमत लगभग 3 लाख रुपए सहित भिलाई निवासी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र व उनके स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor