The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री बघेल 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 अगस्त को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस अवसर पर परेड की सलामी लेंगे और राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे। राजधानी में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में निर्धारित पल-प्रतिपल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल का 15 अगस्त को सुबह 8.59 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आगमन होगा। इसके पश्चात 9 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन तथा परेड द्वारा सलामी का कार्यक्रम होगा। सुबह 9.02 बजे परेड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल 9.25 बजे राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके पश्चात 9.40 बजे पदक अलंकरण तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। 10.05 बजे परेड के प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है। 10.10 बजे परेड टुकड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उपरांत पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *