The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला कर्मचारी के आंख में डाला मिर्च स्प्रे,ऑन द स्पॉट पकड़ाया चोर

Spread the love

रायपुर। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह में अज्ञात युवक कपड़े की दुकान में घुसकर महिला कर्मचारी से कपड़ा दिखाने के लिए बोला। महिला कर्मचारी जैसे ही कपड़ा दिखाने लगी युवक अपने पास रखा मिर्च वाला स्प्रे उसकी आंख में डाल दिया। जिससे कर्मचारी से आंख से दिखना बंद हो गया और जलन शुरू हो गई। महिला कर्मचारी ने चोर- चोर का हल्ला किया तो चोर भागने लगा। इस दौरान आसपास के दुकान वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। जानकारी मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपित युवक को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *