The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नर्सिंग कॉलेज में हुआ कोरोना विस्फोट:12 छात्रों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला मुख्यालय के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां के 12 छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। एक साथ दर्जनभर छात्रों के पाजिटिव आने से कॉलेज में हड़कंप मच गया है। इसके बाद कलेक्टर रमेश शर्मा ने इलाके को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं कवर्धा जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 111 तक पहुंच गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor