Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

टेस्टिंग और वैक्सीनेशन से ही कोरोना पर होगा नियंत्रण: कलेक्टर

Spread the love

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने जिले में कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उसे नियंत्रित रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने जिले में संभावित कोरोना संक्रमितों की जांच बढ़ाने और कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के भी सख्त निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में वर्तमान समय में कंटेनमेंट जोन, सक्रिय मरीजों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों, होम आईसोलेशन के संक्रमितों सहित बच्चों में कोरोना संक्रमण की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। श्रीमती साहू ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर पर नियंत्रण के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का मुख्य टारगेट कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाकर प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों की पहचान कर उन्हंे ईलाज उपलब्ध कराना और सभी पात्र लोगों का टीकाकरण कराना है।
सैम्पलिंग, टेस्टिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के भी निर्देश -… बैठक में रानू साहू ने जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने और संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए दूसरे लोगांे की तत्परता से पहचान करने के भी निर्देश अधिकारियो को दिए। उन्होंने बैठक में दिन-प्रतिदिन के हिसाब से ब्लॉकवार तय किए गए टेस्टिंग लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने जिले में प्रतिदिन आरटीपीसीआर, एंटीजन पद्धति, ट्रु-नाट पद्धति से प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यानुसार सैम्पल जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्रीमती साहू अपने-अपने क्षेत्र में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे इन्फ्लूएंजा लाइक लक्षणों वाले लोगों की पहचान कर उनका कोरोना टेस्ट अनिवार्यतः करने के निर्देश भी स्वास्थ्य अमले को दिए। कलेक्टर ने संक्रमित पाए गए लोगों के सम्पर्क में आए दूसरे लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर उनका अनिवार्यतः कोविड टैस्ट कराने के लिए भी कहा। ऐसे लोगों की कोविड रिपोर्ट आने तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहने के लिए निर्देशित करने कहा गया। सम्पर्क में आए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थिति के अनुसार उन्हें कोविड अस्पताल या होम आईसोलेशन में रहकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईलाज कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए।
‘‘बीएन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor