Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन के सौजन्य से पार्षदगण की उपस्थिति में हितग्राहियों को खाद्य सामग्री के लिए थैले का किया गया वितरण

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। देश के गरीब परिवारों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज देने का फैसला व अनाज दिया जा रहा है कटघोरा के पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन के सौजन्य से कटघोरा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में अनाज प्राप्ति के लिए प्रिंट युक्त थैले का वितरण किया जा रहा है दीपका में भी हितग्राहियों को थैले का वितरण किया गया। लॉकडाउन के दौरान प्रारंभ की गई यह महत्वकांक्षी योजना को और आगे बढ़ा दी गई है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जरिए मुफ्त राशन वितरण को 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया है इस फैसले से देश के करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को मार्च 2022 तक प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त मिलता रहेगा। इस फैसले का स्वागत करते हुए मोदी सरकार का लखन देवांगन दे धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया इसी कड़ी में दीपका में थैला वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा दीपक जायसवाल पार्षद रोहित जायसवाल, पार्षद दीपक गिलहरे, पार्षद विकास सोनी, पार्षद पति भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष रामपुकार, पूर्व पार्षद समारू कसेर, अमोल दास, गोविंदा सिंह, शरद कोसले, अनिल कुमार, ऋषभ सहित अनेक हितग्राही लोग उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor