The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

2020-21 के बीच गुम हुए 120 नग मोबाइल फोन को साइबर सेल की टीम ने खोज निकाला, टीम ने मोबाइल धारकों को उनका फोन वापस किया

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग साइबर सेल की टीम ने साल 2020 से लेकर 2021 के बीच गुम हुए 120 नग मोबाइल फोन को खोज निकाला है। एसएसपी दुर्ग बीएन मीणा ने इसका खुलासा करते हुए मोबाइल धारकों को उनका फोन वापस दिया। मोबाइल पाकर मोबाइल धारक काफी खुश हुए। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दुर्ग बीएन मीणा ने बताया कि 2020-2021 के बीत एक साल के अंदर 600 मोबाइल फोन गुमे थे। सभी आवेदनों की पताशाजी करते हुए पुलिस ने 120 मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया और उनका पता लगाया। सभी मोबाइल को जब्त कर पुलिस ने उनके मालिकों को फोन किया और उन्हें फोन वापस किया गया। एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि मोबाइल फोन गुमने की शिकायतें मिली थीं। इसमें कुछ मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पाए गए सभी मोबाइल फोन की जांच में पाया गया है कि सभी मोबाइल कहीं न कहीं गिरे हुए थे। उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पाया गया और पुलिस को सौंपा गया है। इसलिए इन सभी मामलों का खत्मा किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *