The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पुलिस जुटी जांच में…..

Spread the love
”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनेरा निवासी अमित तिवारी की बांधाखार स्थित मारूति पावर के पास स्थित वोल्टास इंजिनियरिंग वर्कशॉप मे खून से लथपथ लाश मिली है। मारुति पावर के पास ही यह कंपनी स्थित है जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी नियोजित हैं। उसका शव रक्तरंजित हालत में मिला है। देखने से लगता है कि उसकी यहां पर हत्या की गई। बताया गया कि पिछले दिवस अपने घर से मौके पर जाने के दौरान अमित ने अपने परिजनों को कहा था कि वह देर से घर लौटगा क्योंकि उसके कुछ दोस्त आए हुए हैं। उस समय तक परिजनों को इस बात का आभास भी नहीं था कि यह अमित की जिंदगी का अंतिम दिन होगा। देर रात तक जब उसकी वापसी नहीं हुई तो वे चिंतित हुए और इसी के साथ उसकी पतासाजी शुरू की।

मिली खबर के मुताबिक आज सुबह बांधाखार इलाके में वोल्टास इंजीनियरिंग वर्कशॉप के नजदीक एक स्थान पर अमित का शव पाया गया। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान देखे गए। घटना की जानकारी होने पर यहां पर परिजनों के अलावा इलाके के लोगों की भीड़ लग गई । कुछ देर के बाद पाली थाना के प्रभारी पौरुष पुर्रे यहां पहुंचे। पुलिस ने डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की सेवाएं भी ली। इस काम में भी जुटे और जरूरी सुराग खोजने का प्रयास किया। अमित के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा अन्य स्तर पर भी खोजबीन जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor