The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सहीस पारा में स्थापित मां कर्मा की पूजन आरती में पहुंच रहे श्रद्धालु

Spread the love

राजिम। शहर के गरियाबंद रोड स्थित सहीस पारा में मां कर्मा की मूर्ति स्थापित की गई है और प्रतिदिन सुबह-शाम दो बार पूजन आरती किया जा रहा है। आरती के साथ ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इस कार्य को संपन्न करने के लिए नव युवा कर्मा समिति का गठनकिया गया है। समिति के संस्थापक लक्ष्मीनारायण कुलदीप ने बताया कि प्रतिवर्ष मूर्ति स्थापित की जाती है तथा इससे एक धर्म में माहौल बनता है। धर्म अनुशासन सिखाती है। प्रतिदिन इनकी आराधना किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संतोष साहनी, कुंवर साहनी, योगेश सागर, भागवत साहनी, विक्रम कुलदीपने बताया कि मां कर्मा हमारी आराध्य देवी है इनके आराधना करने से हमें आत्मिक शांति मिलती है तथा रविवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।सहीस समाज के अध्यक्ष हिम्मत कुलदीप, महेंद्र साहनी, बैसाखू साहनी सहित नगर के लोग दर्शन पूजन के लिए उपस्थित हो रहे हैं।

“संतोष कुमार सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *