The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खाना खाने के दौरान हुआ विवाद बीच बचाव करने वाले एक शख्स पर चाकू से जानलेवा हमला

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। कोतवाली थाना अंतर्गत लटटीपारा में खाना खाने के दौरान उपजे विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को प्रार्थी आदित्य शर्मा उम्र 21 निवासी शांतिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता वीरेंद्र शर्मा, रामप्रकाश पटेल के घर में खाना खाने के लिये गया था,,जहाँ पर जितेंद्र पटेल , बुधसेन पटेल एवं अन्य लोग के साथ खाना खा रहे थे इसी दौरान जितेंद्र पटेल और बुधसेन पटेल दोनो आपस में झगड़ा कर अश्लील गाली गलौच करने लगे बीच बचाव करने व गाली गलौच करने से मना करने पर राम प्रकाश पटेल , जितेंद्र पटेल एवं बुधसेन पटेल एक राय होकर गली गलौच कर मारपीट करते हुए बुधसेन पटेल द्वारा पास में पड़े सब्जी काटने के चाकू से जान से मारने की नीयत से प्रार्थी के पिता वीरेंद्र शर्मा पर हमला कर दिया जिसमे उसे गंभीर चोट आई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर तीनो आरोपियो के खिलाफ 303/21 धारा 294, 307, 34 भादवी की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *