The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सिन्हा ने एजेंडावार विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुरक्षात्मक कार्य किए जाए। पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए स्थानों का निरीक्षण कर दुर्घटना वाले क्षेत्र में सुधरात्मक कार्य करें। उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त दल बनाने के निर्देश दिए। चेम्बर ऑफ कामर्स की बैठक लेकर अतिक्रमण हटाने की जानकारी दें। अतिक्रमण नहीं हटाने पर लगातार कार्रवाई करें। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि ब्रिज के नीचे वेन्डर जोन बनाया जाए। स्ट्रीट लाईट को प्राथमिकता से लगाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर छोटी सड़के नेशनल हाईवे पर मिलती हैं, उन छोटी सड़क में स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। साथ ही सड़क किनारे झाडिय़ों की कटाई-छटाई लगातार होती रहे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए कार्य करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  यशवंत यादव ने सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *