The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

वार्ड क्रमांक—13 में निर्दलीय प्रत्याशी संतोष गिरी का जोर, कहा— जीत कर ​आया तो इन समस्याओं को करूंगा दूर

Spread the love

भिलाई। मरौदा वार्ड क्रमांक—13 में इन दिनों राजनीति हावी है। दरअसल कांग्रेस—बीजेपी के पार्षदों के बाद अब निर्दलीयों ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। दरअसल सूत्रों की माने तो वार्ड क्रमांक—13 में इन दिनों निर्दलीय प्रत्याशी संतोष गिरी का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस—भाजपा के प्रत्याशी भी अपनी—अपनी जीत का दावा कर रहे है।
निर्दलीय प्रत्याशी संतोष गिरी का कहना है कि उनका चुनाव चिन्ह बरगद का पेड़ है और मैं कोशिश करूंंगा कि लोगों के लिए बरगद की तरह ही उपयोगी बन पाउं। उनका कहना है कि वार्ड की जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है।
ये है उनके वादे : सर्वप्रथम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुटीर उद्योगों की व्यवस्था करना।
सरकार द्वारा चॉइस सेंटर खुलवा कर वार्ड की जनता को आय, जाति और निवासी प्रमाण पत्र समेत अन्य सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराना।
वृद्धा पेंशन और निर्धन पेंशन में आने वाली दिक्कतों को दूर करना।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor