Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ऑल इंडिया म्युजिक एवं डांस काम्पीटिशन में डॉ. पूर्णाश्री राऊत को मिला देश में दूसरा स्थान

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग में पदस्थ डॉ.पूर्णाश्री राऊत को ऑल इंडिया सिविल सर्विस म्यूजिक डांस प्ले काम्पीटिशन 2021-22 के सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा 23 जून से 26 जून तक नई दिल्ली में ऑल इंडिया सिविल सर्विस म्यूजिक एवं डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग में पदस्थ डॉ. पूर्णाश्री राऊत को नृत्य के क्षेत्र में दूसरा स्थान मिला है। डॉ. पूर्णाश्री राऊत की इस उपलब्धि के लिए संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने विभाग की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि डॉ. पूर्णाश्री राऊत प्रसिद्ध ओड़ीसी नृत्यांगना हैं। वे प्रदेश और देश स्तर अनेक आयोजनों में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor