The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनएसयूआई ने कॉलेजों को बंद और सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग की

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में लगातार संक्रमण बढ़ने की वजह से स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। स्कूलों के बंद होने के बाद अब लगातार यह मांग हो रही है कि कॉलेजों को भी जल्द से जल्द बंद कर दिया जाए क्योंकि रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। आज एनएसयूआई के द्वारा छात्रों की मांग रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति के पास रखी गई। रविशंकर यूनिवर्सिटी में इसी माह से सेमेस्टर की परीक्षाएं होने वाली है ऐसे में छात्र संगठन मांग कर रहे हैं कि यह परीक्षाएं ऑनलाइन ही करवाई जाएं सेमेस्टर परीक्षाओं के अलावा जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक होने वाली सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन पैटर्न पर ही करवाया जाए इसके अलावा क्लासेस ऑनलाइन ही संचालित की जाए छात्रों को कॉलेज ना बुलाया जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor