The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। धमतरी के भखारा में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने धान खरीद के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को अब धान नहीं खरीदना चाहिए, ये नाटक लग रहा है कि ये सरकार धान खरीदी करेगी। राज्य में किसानों के पूरे धान की क्षति हो चुकी है। भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नाम पर नौटंकी कर रही है। जबकि पिछली सरकार अक्टूबर और नवंबर माह में किसानों का धान खरीदी करते थे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने दशहरा के समय ट्वीट कर बताया था कि धान कटाई शुरू हो गई है, उसके बाद भी कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी का काम शुरू नहीं किया है। दिसंबर माह में भी कब तक धान खरीदी करेंगे उसकी तारीख नहीं बता रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *