पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक, संगठन की मजबूती के लिए दिए टिप्स

Spread the love

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा एक-एक कार्यकर्ता को सभी शक्ति केंद्रों के विभिन्न बुथो में पार्टी के संगठन की जानकारी एवं मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता 11 बूथ में जाकर संगठन की मजबूती और क्रियाकलापों की जानकारी ले रहे हैं। इसी तारतम्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर को विधानसभा क्षेत्र कुरूद के अंतर्गत 25 बूथों की जिम्मेदारी मिली है। जिसके चलते वे क्षेत्र के ग्राम कातलबोड,बानगर, सिंधौरीकला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ही एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। यह एक परिवार है इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है, साथ ही भाजपा की जीत देश की जीत मानी जाती है, क्योंकि आज सभी राजनीतिक दल परिवारवाद की भेंट चढ गया हैं। भाजपा में ही एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है इसे चरितार्थ किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार केवल जनता को झांसा में रखने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के आधारभूत विकास के लिए कुछ नहीं किया है। इसलिए इस प्रदेश सरकार को बदलने का समय आ गया है हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेश के झांसे को जनता तक लेकर जाना है और अपने परिवार भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करना है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।इस अवसर पर त्रिलोक जैन परशु राम साहू, विकास साहू, भागवत साहू, चंद्रहास साहू, टेकराम साहू, श्रीमती रेवती साहू, श्रीमती कुलेश्वरी साहू, श्रीमती डेमीन साहू, मानसिंग साहू, हेमप्रकाश साहू, हिराऊ राम साहू, लोमश साहू खैरा एवं चितरंजन साहू रूप सिंह साहू, थानू राम साहू मंदरौद, भानु राम साहू, धनराज यादव, ओमप्रकाश पटेल, श्रीमती उर्वशी साहू, चमन साहू, हीराधर ध्रुव, श्रीमती ममता साहू, दिनेश कुमार मानिकराम साहू, ढालू साहू, धनेश्वर साहू, श्रीमती कविता साहू, श्री कीर्तन लाल साहू, बंजू राम साहू, रामवतार साहू एवं चौबिल साहू कमल शर्मा, रूणारायण साहू, ओमप्रकाश जांगड़े, भूनेश सिन्हा, नीरज यादव, राजेश सिन्हा, शीतल नागरची, कार्तिक राम सिन्हा, दिनेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.