The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू: योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। नवा रायपुर, अटल नगर के सेक्टर 27 स्थित बॉटनिकल गॉर्डन में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नगर निगम के नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत इसे शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सोमवार 5 दिसंबर से निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ हुआ। यह योग आयोग द्वारा नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया गया 26वां केन्द्र होगा। इस केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती श्यामा साहू द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक किया जाएगा।
ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास केन्द्र से आमजनों को फायदा मिलता है। इससे योग के प्रचार प्रसार में भी मदद मिलती है। यह लोगों को योग से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। योग से शरीर और मन को शुद्ध व स्वस्थ रखते हुए अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में योग आयोग के सचिव श्री एम एल पाण्डेय, योग आयोग के प्रभारी अधिकारी, योग साधकगण सहित गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थेे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor