The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की दी सौगात

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम।भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम विधानसभा में 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे का सौगात दी, जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य के भूमिपूजन कार्य एवं 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 लोकार्पण कार्य शामिल है।
भूमिपूजन होने वाले कार्याे में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 3 कार्य, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य, नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपये लागत के 29 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रूपये के 2 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रूपये लागत के 7 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख रूपये लागत के 12 कार्य शामिल है।
लोकार्पित होने वाले कार्याे में लोक निर्माण विभाग के 5 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 5 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख रूपये लागत के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 1 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रूपये के 3 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रूपये लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रूपये लागत के 10 कार्य शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *