Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

जी 20 शिखर सम्मेलन : रोम पहुंचे ही पीएम ने रोम के पियाजा में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Spread the love

THEPOPATLAL 16वें जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी शुक्रवार को रोम पहुंचे। जहां 2020 की शुरुआत में वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद से यह पहला इन-पर्सन जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। रोम पहुंचते ही पीएम का कार्यक्रम शुरू हो गया। सबसे पहले पीएम ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और रोम के पियाजा में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले। जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। शुक्रवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन से पीएम मोदी ने मुलाकात की और एक बैठक में हिस्सा भी लिया। बैठक में निवेश संबंधों, जलवायु परिवर्तन, कोविड-19, वैश्विक और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहला आधिकारिक दौरा है। वहीं विदेश मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत ने की। पीएम मोदी ने दौरे से पहले कहा था कि इटली की अपनी यात्रा के दौरान मैं वेटिकन सिटी भी जाऊंगा, जहां मैं परम पावन पोप फ्रांसिस से मुलाकात करूंगा और विदेश मंत्री से भी मुलाकात करूंगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor