The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मकान का ताला तोड़कर मेंटेनेंस के लिए रखा गया हजारों का सामान चोरी

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में एक मकान का ताला तोड़कर मेंटेनेंस के लिए रखे गए सैकड़ों स्ट्रीट लाइट तथा अन्य सामान एवं मशीन चोरी कर लेने की रिपोर्ट आने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी नाका निवासी शुभम चोपड़ा 30 वर्ष ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नगर निगम में स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस का ठेकेदार है। 12 अगस्त को वर्धमान ट्रेडर्स कंपनी का अस्थाई गोडाउन जो मकान नंबर 35 सिंचाई कॉलोनी शांति नगर रायपुर में स्थित है इसका दरवाजा तोड़कर अंदर रखें 400 नग स्ट्रीट लाइट, स्पेयर पार्ट्स केबल वायर तथा वेल्डिंग मशीन ,कटर मशीन,वाइब्रेटर मशीन कुल जुमला 55000 की अज्ञात चोर चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,454 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *