घर लौट रहे प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में बीती रात में हुए सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हरदीबाजार से बालको स्थित अपने घर लौट रहे प्रधान आरक्षक तस्लीम आरिफ की कार धरमपुर के पास अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। घटना में गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
कोरबा के पुलिस महकमे में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए पुलिस कर्मी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम तस्लीम आरिफ है,जो उरगा थाने में प्रधान आरक्षक के रुप में पदस्थ थे। तस्लीम हरदीबाजार स्थित अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होंने गया था। पार्टी के बाद वह देर रात बालको स्थित अपने घर लौट रहा था तभी धरमपुर के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। इस घटना में तस्लीम गंभीर रुप से घायल हो गया। डायल 112 की सहायता से तस्लीम को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्प्ताल रिफर कर दिया गया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.