The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित उनके निवास कार्यालय में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की बीमारी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव को इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों ने इससे होने वाली तकलीफों और इलाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने इसके पीड़ितों को राज्य शासन द्वारा सहायता उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी जरुरतों व मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का आश्वासन दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor