Friday, November 13, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :मामूली विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या ,चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने मामूली विवाद में आरोपियों ने पहले युवक और उसके दोस्तों को हाथ मुक्कों से मारा ,इसके बाद चाकू लेकर उसे सड़क पर दौड़ाया फिर उसके पेट में कई वार किए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसने रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार 4 आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रवीण अपने दोस्त विनय, मोहन यादव और खिलेश सिंह के साथ अपने घर से कुम्हारी स्थित दशमेश ढाबा खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब प्रवीण चलने लगा तो देखा उसकी एक्टिवा में पेट्रोल खत्म होने वाला है। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ ढाबा के सामने स्थित आनंद पेट्रोल पंप पेट्रोल डलाने पहुंचा। उसी दौरान वहां तीन बाइक और स्कूटी में चार लड़के पहुंचे थे। यहीं दोनों पक्ष में विवाद और मारपीट तक हुई।
पुलिस के मुताबिक चारों युवक शराब के नशे में थे। उन लोगों ने बिना किसी विवाद के खिलेश से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने खिलेश, मोहन और विनय से मारपीट की। मामला बढ़ने पर एक युवक ने चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने प्रवीण और उसे साथियों को सड़क पर ही दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक और उसके साथियों ने प्रवीण यादव के पेट में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद प्रवीण लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस घटना में देवबलौदा निवासी प्रवीण कुमार यादव (21 वर्ष) की मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस के मुताबिक वारदात एक जनवरी को देर रात 12 बजे की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor