The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

टीकमगढ़ में बीच बाजार शराबी पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा

Spread the love

टीकमगढ़ जिले के लिधौरा कस्बे में बीच बाजार उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक शराबी पति और उसकी पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दंपति पास के गांव से खरीदारी करने बाजार आए थे, जहां पत्नी सामान खरीद रही थी तभी पति शराब के नशे में पास के देसी शराब ठेके से लौट आया। पत्नी द्वारा शराब पीने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में पति ने न केवल पत्नी से मारपीट शुरू कर दी बल्कि अपने कपड़े भी फाड़ने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ घर लौट गए और फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, साथ ही उनकी पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *