The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आपस में विवाद के बाद पति पत्नी ने जान दी, दो दिनों बाद मिला शव

Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने जान दे दी। दोनों के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले। यह मामला पायलीखंड थाने की है। जानकारी के अनुसार, पायलीखंड निवासी जयराम नागेश 65 और उनकी पत्नी वेदमती 45 की लाश दो दिन बाद घर से 200 मीटर दूर जंगल में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतक दंपति के दो बेटे हैं। जो विवाहित हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि विवाद के बाद पति घर से निकल गया, घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो पत्नी भी उसके पीछे चली गई। लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे।
इस दंपति के लिए विवाद के बाद घर छोड़ना सामान्य बात थी। इसलिए परिजन भी उनकी अनुपस्थिति को पहले हल्के में लेते रहे। घर छोड़ने के 24 घंटे बाद भी जब माता-पिता नहीं लौटे, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वारदात के दो दिन बाद मंगलवार देर शाम दोनों के शव 20 से 30 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *