The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भिलाई में महिलाओं ने खस्ताहाल सड़क का विरोध करने कीचड़ में किया कैटवॉक

Spread the love

भिलाई। दुर्ग को रायपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। इसकी वजह से बरसात के दिनों में इन गड्‌ढों में पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से ही लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं। इसी बात का विरोध करने बुधवार को शहर की महिलाएं भिलाई के पावर हाउस चौक पर जमा हुई और महिलाओं ने खस्ताहाल सड़क का विरोध करने कीचड़ में कैटवॉक किया है। इतना ही नहीं महिलाएं और लड़कियां DJ की धुन पर जमकर नाचती हुई भी नजर आई हैं। अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल है। इसमें महिलाएं नारा लगाते हुए कह रही हैं कि अरे नेताओं से गिफ्ट लोगे तो सड़क कहां से पाओगे अरे नेताओं से मुर्गे लोगे तो सड़क कहां से पाओगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *