सप्ताहिक बाजार में मधुमक्यिों ने कई लोगों को कॉटकर कर दिया घायल
बालोद । डौंडीलोहारा क्षेत्र में ग्राम खोलझर में सप्ताहिक बाजार के दौरान मधुमक्खियों का हमला हो गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। तो वही मधुमक्खियों ने कई लोगों को काँटकर घायल कर दिया। घायलों की संख्या 20 से ज्यादा है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कई घायल खुद से प्राइवेट इलाज कराने पहुंच गए तो सात से आठ लोगों को संजीवनी 108 के जरिए डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तो बाद में भी कई लोग खुद के साधन से इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। 10 से ज्यादा ग्रामीण लोहार अस्पताल में भर्ती है। घायलों में 2 बच्चे भी हैं। जिन्हें मधुमक्खियों ने काटा है। जानकारी के मुताबिक घटना शाम 4 बजे के आसपास बताई जा रही है। मधुमक्खी अचानक कहां से उड़ते आए और बाजार में घुसे और लोगों को काटना शुरू कर दिया। जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। घटना 15 जून की बताई जा रही है।

