The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में शिक्षकों का बच्चों की पढ़ाई को छोड़कर कुत्तों की निगरानी करना चिंतनीय – आप

Spread the love


रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने शिक्षकों को कुत्तों की निगरानी करने के छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय के आदेश पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में अब शिक्षक आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे यह वाकई चिंतनीय है। उन्होंने बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय यानी डीपीआई ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्य और हेड मास्टरों की ड्यूटी आवारा कुत्तों की निगरानी में लगाई है। डीपीआई ने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। उन्हें नगर निगम, नगर पंचायत और जनपद पंचायत के डॉग कैचर को जानकारी देने के लिए कहा गया है। इस आदेश को लेकर प्राचार्य और हेड मास्टरों में नाराजगी है उनका कहना है कि पहले से ही SIR में सभी की ड्यूटी लगी है और उसके अलावा अन्य काम होते हैं उसके बावजूद कुत्तों की निगरानी में ड्यूटी लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाना छोड़कर कुत्तों की निगरानी कराना हास्यास्पद और चिंतनीय है इससे जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है और वह प्रदेश के बच्चों को अशिक्षित बनाना चाहती है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्होंने चेतावनी दी की यदि सरकार 4-5 दिनों में इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हमारी पार्टी हर जिले के DEO ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor