The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कवर्धा बीईओ ने की स्कूलों की औचक निरीक्षण, कुछ शिक्षको का एक दिन का वेतन रोकने व नोटिस जारी, अधिकारी के दौरे से हड़बड़ाए शिक्षक

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा।विकासखंड कवर्धा के शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने के लिए आज सुबह 7:30 बजे विकास खंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा संजय जायसवाल के द्वारा शहर के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बीईओ ने सबसे पहले स्वामी करपात्री जी पूर्व माध्य शाला में दो शिक्षक सुरेश तंबोली और अशोक वर्मा अनुपस्थित पाए गए इन दोनो शिक्षकों का एक दिन की वेतन काटने की कार्यवाही की गई। इसके बाद नवीन कन्या पूर्व माध्य शाला में आकस्मिक निरीक्षण किया गया यहां पर प्रधानपाठिका लेट से विद्यालय पहुंची उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अंतिम में पुत्री प्राथ शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां पर प्रधानपाठिका सहित सभी स्टॉप लेट से आए प्रधान पाठक सहित सभी का 1 दिन का वेतन काटने की कार्यवाही किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा चेतावनी दिया गया कि आगामी समय में यदि आपके द्वारा दोबारा इस प्रकार की गलती पाई जाती है संबंधित शिक्षक के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor